BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशे के ओवरडोज ने ली जिंदगी : कार बैक करते समय कुएं में गिरी, तीन दोस्त शराब पार्टी कर लौट रहे थे घर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 14, 2022

नशे के ओवरडोज ने ली जिंदगी : कार बैक करते समय कुएं में गिरी, तीन दोस्त शराब पार्टी कर लौट रहे थे घर



रेवांचल टाइम्स:मप्र के रीवा जिले में शराब के नशे में कार बैक करते समय युवक कार समेत कुएं में गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं कार में सवार 2 दोस्त पहले ही उतर गए थे। ये हादसा सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी के पास बदरावं गौतमान में हुआ। क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को अतुल गौतम पुत्र शिवेन्द्र गौतम (25) निवासी बदरावं गौतमान टोला अपने 2 दोस्तों विकास गौतम और विकास मिश्रा के साथ कार क्रमांक आएजे 09 सीसी 3416 से घूमने निकले थे। तीनों दोस्तों ने पहले रीवा के सिरमौर स्थित एक डामर प्लांट में शराब और बीयर की पार्टी की। यहां शराब पीने के बाद युवक देर रात उमरी मोड़ पर घूमने पहुंचे थे। नशे में होने के कारण युवकों की कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई और खेत में जा घुस गई। कार के खेत में घुसने के बाद अतुल को दोनों दोस्त विकास गौतम और विकास मिश्रा कार से नीचे उतरकर उसे बैक करा रहा थे। रात में अंधेरा होने के कारण कार खेत में बने कुएं में जा गिरी।



हादसे के बाद युवक को दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। कुएं में पानी ज्यादा होने की वजह से लोगों ने मोटर से पानी निकाला। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रीवा से क्रेन मंगाई और कार को बाहर निकाला। युवक को बाहर निकालवाकर अस्पताल भेजा, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोपहर तक क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालते हुए कुएं से शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल सिरमौर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।​

No comments:

Post a Comment