रेवांचल टाइम्स मण्डला/नैनपुर - 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को आज भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन के द्वारा नैनपुर के वेदांत होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां पर संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर 2 घंटा लेट से पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मंडला से विधायक देव सिंह सैयाम, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। जहां पर केंद्रीय मंत्री और विधायक देव सिंह सैयाम जी का पुष्प माला से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अपने विचारों को रखते हुए देव सिंह सैयाम भीष्म दिवेदी भगवती श्रीधर ने संगठन के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की बात कही। एवं बाबा साहब अंबेडकर जी के सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करते हुए देश की सेवा करने की बात कही। वही केंद्रीय मंत्री कुलस्ते जी ने संगठन की शक्ति के बारे में बताया और और कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी देश की सेवा कर रही है उसमें निश्चित ही कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है देश में समानता का अधिकार दिलाने वाले अंबेडकर जी के प्रति भी उन्होंने अपने विचार रखे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार अंतिम सूची व्यक्ति के लिए भी विभिन्न ऐसे कार्यक्रम ओर योजनाएं चला रही है। जिनसे उनका जीवन यापन बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है। और भी ऐसी योजनाएं भारत सरकार लाने वाली जिससे गरीब कमजोर तबके को लाभ मिलेगा। इसके पहले जैनपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नैनपुर विश्रामगृह के सामने लगी अंबेडकर जी की प्रतिमा में फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल भगवती श्रीधर, अंजनी तिवारी,राजेंद्र यादव,राजाराम शर्मा,पप्पू मिश्रा,विनोद झारिया,दिनेश रजक,संगीता लारेश्वर,श्रीमती किरण,प्रमोद सोनी,जमुना उईके,डॉ राजेश चौहान और सैकड़ों कार्यकर्ता जिनमें महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
Thursday, April 14, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
डॉ अंबेडकर की जयंती पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे नैनपुर
डॉ अंबेडकर की जयंती पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे नैनपुर
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment