रेवांचल टाइम्स:बालाघाट के वारासिवनी मार्ग पर बंजारी मंदिर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार जलकर खाक गई। गनीमत रही कि धुंआ निकलने का अहसास होते ही कार चालक ने परिवार समेत तत्काल वाहन से निकलकर अपनी जान बचा ली। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जाता है कि ग्राम बनिया टोला के पटले परिवार डिंडोरी से वापस बालाघाट के बनियाटोला आ रहा था। इसी दौरान बंजारी के पास अचानक उनकी कार से धुंआ निकलने लगा, इससे पहले वो कुछ समझ पाते कार आग का गोला बन गई। कार सवार सभी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन पूरी तरह जल गई। इस घटना के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मंदसौर में चलती कार में सांप निकलने पर कार सवार लोगों में हड़कंप मच गया। सभी ने कार से कूदकर जान बचाई। जहरीले सांप को कार चालक ने लाठी से बाहर निकाला। इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं, इसलिए कार या गाड़ी चलाने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें।

No comments:
Post a Comment