BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वाधीनता अमृत महोत्सव समिति जबलपुर में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 30, 2022

स्वाधीनता अमृत महोत्सव समिति जबलपुर में...


रेवांचल टाइम्स - लगभग 250 साल तक अपने देश के लाखों लाख  क्रांतिकारियों, महापुरुषों, वीर वीरांगनाओं के बलिदान के पश्चात 15 अगस्त 1947 को अपना देश क्रूर अंग्रेजों से स्वाधीन हुआ। आज हम स्वाधीनता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। इस वर्ष को सारा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 


       हमको भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने का तो अवसर प्राप्त नहीं हुआ किन्तु भारत को सिरमौर राष्ट्र बनाने के लिए जन–जन के मन में स्व के भाव का जागरण करने का सुअवसर अवश्य मिला है।


      इसी तारतम्य में स्वाधीनता अमृत महोत्सव समिति जबलपुर द्वारा मानस भवन जबलपुर में 29 मई 2022 सायं 6:30 बजे जबलपुर नगर के प्रबुद्ध वर्गों की उपस्थिति में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय चिंतक एवं विचारक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव, दिल्ली का प्रेरणास्पद उद्बोधन प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य अतिथि वासुदेव खत्री, प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाज सेवक का भी सान्निध्य प्राप्त होगा ।

        देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार 2022


समग्र पत्रकारिता जीवन पर आधारित पत्रकारों को प्रदान किये जाने वाले इस पुरस्कार हेतु पत्रकार जगत से प्रविष्ट आमंत्रित है।

देवर्षि नारद प्रिंट मीडिया पत्रकारिता पुरस्कार

राशि प्रथम – 7100/– द्वितीय– 3100/– तृतीय–2100/–

देवर्षि नारद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार

राशि प्रथम – 7100/– द्वितीय– 3100/– तृतीय–2100/–

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैमरामैन पुरस्कार

राशि प्रथम – 3100/– द्वितीय– 2100/– तृतीय–1100/–

प्रेस छायाकार पुरस्कार

राशि प्रथम – 3100/– द्वितीय– 2100/– तृतीय–1100/–

अर्हताएं–

1. आवेदनकर्ता का स्वविवरण (बायोडाटा)

2. प्रेषित रिपोर्ट प्रकाशन/प्रसारण कालावधि 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022

3. प्रेषित रिपोर्ट का ब्यूरो प्रमुख द्वारा सत्यापन प्रमाण पत्र संलग्न करें।


पुरस्कार चयन के आधार– 1. विषय चयन 2. विषय वस्तु तत्व (कंटेंट) 3. प्रस्तुतिकरण 4. सामाजिक एवं राष्ट्रीय उपादेयता 5. प्रभाव एवं परिणाम

प्रविष्टि हेतु अंतिम तिथि– 30 अप्रैल 2022

प्रविष्टि इस ईमेल पर भेजें – vskjbp@gmail.com 


कार्यक्रम तिथि : रविवार, 8 मई 2022


आयोजक ;

विश्व संवाद केंद्र महाकौशल, जबलपुर

संपर्क सूत्र– भूपेन्द्र कटरे 

+91 78989 46667


बायोडाटा हेतु लिंक : https://bit.ly/3JENQqf

No comments:

Post a Comment