BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हफ्ते में मात्र इतने मिनट तेज चलने से कम हो सकता है डिप्रेशन का खतरा- स्टडी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 30, 2022

हफ्ते में मात्र इतने मिनट तेज चलने से कम हो सकता है डिप्रेशन का खतरा- स्टडी





रेवांचल टाइम्स:टहलना और व्यायाम करना सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहा है। हालाँकि आजकल की लाइफस्टाइल में इन दोनों कामों के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो चुका है। आप सभी को बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एडवाइज है कि सभी हफ्ते में कम से कम ढाई घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। हालाँकि अब एक नई स्टडी में चौकाने वाला दावा किया गया है।

जी दरअसल यह दावा यह है कि अगर आप एक हफ्ते में सिर्फ 75 मिनट तेज गति से चलते (Brisk walk) है तो आप डिप्रेशन (Depression) का शिकार होने से बच सकते हैं। जी हाँ, सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में हुई एक रिसर्च के नतीजो में ये बात सामने आई है। जी हाँ और रिसर्च से जुड़े साइंटिस्टों के अनुसार डब्ल्यूएचओ द्वारा बताए गए टाइम से आधे समय भी एक्सरसाइज करने पर डिप्रेशन का आसार 20% रह जाता हैं। वहीं दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज जरूरी है।

वहीं, कैंब्रिज के साइंटिस्टों का कहना है कि अगर आप एक्सरसाइज के लिए इससे आधा टाइम भी दें तो ये आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। आप सभी को बता दें कि एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन बनता है, जो कि फील गुड हार्मोन है। जी हाँ और ये हमें खुशी का एहसास दिलाता है और इससे डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को मदद मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ साइंटिस्टों की मानें तो एक्सरसाइज से डिप्रेशन का सामना करने वाले लोगों की सोच में भी बदलाव आता है और इससे वह सोशल एक्टिविटीज में दोबारा एक्टिव होना भी शुरू कर देते हैं। आप सभी जानते ही होंगे डिप्रेशन की वजह नींद न आना, वजन बढ़ना, आंखें कमजोर होना, थकान, काम में मन नहीं लगने जैसी समस्याएं होती है।

No comments:

Post a Comment