.
जिसके चलते खैरा पलारी पंचायत का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर.... आज तक हुए भष्टाचार का बना हुआ है रहस्य...
रेवांचल टाईम्स - जांच के नाम पर अधिकारियों की लापरवाही एवं नाकामी के चलते पंचायतों का भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ते जा रहा है ।आज वही भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार अनेकों प्रयास कर रही है। वही भ्रष्ट और भ्रष्टाचार हावी होते नजर आ रहा है। इसी तर्ज में मामला समाने आया है। जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खैरा पलारी का है। जो लंबे समय से भ्रष्टाचार को लेकर अखबारों एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में विषेश रूप से बनी हुई है । ऐसा नहीं है कि जिला प्रशासन एवं सम्बंधित अधिकारी अमला को इसकी ख़बर ना हो खबर होने के बाद भी मानो दृष्टराष्ट्र की तरह बैठा है। एवं नाकामी का परिचय दे रहा है। जिसके चलते भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है । वही भ्रष्ट सरपंच रणजीत सिंह ठाकुर एवं सचिव शमशेर खान अपने पद का दुरुपयोग कर निरंतर भ्रष्टाचार की सीमा पार कर रहे हैं। अधिकारियों का मोन सहमति बड़े पैमाने में भष्टाचार को बढ़ा रहे हैं। जिसके चलते भ्रष्ट सरपंच सचिव रोजगार सहायक के होंसले बुलंद हैं। ओर निरंतर भृष्टाचार जारी है।
अब सवाल यह उठता है कि....
शिकायतों के बाद भी आख़िर क्यों...?जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी अमला क्यों डर रहा है कार्यवाही के नाम पे.....?
जिला कलेक्टर एंव सम्बन्धित अधिकारियों के संज्ञान में भृष्टाचार के है सभी मामले....?
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
.jpeg)
No comments:
Post a Comment