Breaking

revanchal times new

7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस ने स्टूडेंट्स को बाहर निकाला; बम स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया

 


रेवांचल टाइम्स :बेंगलुरु में ईमेल के जरिए 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूलों से छात्रों को निकाला गया। बेंगलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि पुलिस टीमें इन स्कूलों में छानबीन कर रही हैं।


मेल में लिखा- देर न करें

जिस मेल के जरिए स्कूलों को धमकी दी गई है, उसमें लिखा है- आपके स्कूल में बहुत शक्तिशाली बम लगाया गया है। ध्यान दीजिए, ये मजाक नहीं है। तुम्हारे साथ-साथ हजारों जिंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं। तुरंत पुलिस को इस बारे में खबर दीजिए। देर ना करें। अब सब कुछ सिर्फ आपके हाथों में है।


7 स्कूलों जिन्हें धमकी मिली
दिल्ली पब्लिक स्कूल, वरथुर 2. गोपालन इंटरनेशनल स्कूल 3. न्यू एकेडमी स्कूल 4. सेंट विंसेंट पॉल स्कूल 5. इंडियन पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरा 6.एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new