BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सूखे कंठो को मिली राहत सिंधी समाज के द्वारा प्याऊ की की गई शुरुवात... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

सूखे कंठो को मिली राहत सिंधी समाज के द्वारा प्याऊ की की गई शुरुवात...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - अभी से ही गर्मी अपनी चरम सीमा पर है बस स्टैंड में यात्री और बाजार में आने वाले ग्रामीणजन जो पानी पीने के लिए यहां वहां भटकते नजर आते हैं या फिर उन्हें पैसे देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए शहर के बस स्टैंड पर  भगवान झूलेलाल जयंति के शुभ अवसर सिंधी समाज ने गर्मियों में आमजन की पानी  परिशानियो को देखते हुए प्रतिवर्ष अनुसार निःशुल्क हरे माधव प्याऊ की शुरूवात की है अब गर्मी में पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्याऊ में लोगों को ठंडे पानी पीने की व्यवस्था की गई है। यह प्याऊ सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलती है। यहां पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग पानी पिलाने के लिए लगे है, जिससे एक साथ कई लोग पानी पीने भी आएं तो उन्हें परेशानी नहीं हो। बस में सफर करने वाले यात्रियों को पानी की बोतल भी भर कर दी जाती है। जिससे यात्रियों को भी भटकने की जरूरत नहीं पड़ती l

No comments:

Post a Comment