रेवांचल टाइम्स - मवई दिनांक 2 अप्रैल 2022 दिवस शनिवार ' आज झूलेलाल जयंती के अवसर पर समाज के व्यापारियों ने मिलकर अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की । श्रीराम मोटर्स के संचालक दीपक रोहरा द्वारा ग्राम वासियों को खीर का प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में स्थानी समाज के वरिष्ठ सेठ झामनदास रोहरा , गुरुदयाल रोहरा , आनंद केसवानी ,माधव अलवानी एवं श्री राम मोटर्स के संचालक दीपक रोहरा उपस्थित रहे ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment