BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैतूल से चोर को पकड़कर लाई छिंदवाड़ा पुलिस दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाला चोर धराया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

बैतूल से चोर को पकड़कर लाई छिंदवाड़ा पुलिस दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाला चोर धराया...


रेवांचल टाइम्स - बीते दिनों मटका बाजार के पास बने दुर्गा मंदिर से दुर्गा जी की मूर्ति को चोरी करने वाले चोर को कोतवाली पुलिस ने बैतूल से पकड़कर अपनी हिरासत में ले लिए है। जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि

22 मार्च को बुधवारी बाजार स्थित भुवनेश्वरी माता मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से एक दुर्गा जी की छोटी मूर्ति चोरी कर ले जाने की घटना की जांच  पुलिस द्वारा की गई l

जांच के दौरान पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न केंद्रों में संदेशों की तलाश करते हुए कैमरे से प्राप्त होने की पहचान हेतु शहर के प्रमुख मोहल्लो वार्डो में उस संदेही व्यक्ति की फोटो दिखाकर लगातार तलाश की गई, जहां पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली की उक्त हुलिए का व्यक्ति पातालेश्वर तरफ रहता है और अमूमन शराब की दुकान तरफ आता जाता देखा जाता है। सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त सूचना की तस्दीक पातालेश्वर जाकर की, जहां पर ज्ञात हुआ कि हुलिया में दिखने वाला व्यक्ति वही है जिसने मूर्ति चोरी की है जिसका नाम नाम सुनील पिता राजेंद्र कुशल 27 साल निवासी ढीमरी मोहल्ला बैतूल हाल पातालेश्वर है l पतारसी के दौरान ज्ञात हुआ कि सुनील अपने ग्राम बैतूल चला गया तत्काल संदेह की तलाश हेतु बेतूल रवाना किया गया जहां से उसे दस्तयाब  किया गया है और उसके पास से चोरी की गई दुर्गाजी छोटी प्रतिमा भी बरामद कर ली गई है

बरामद प्रतिमा मंदिर प्रसाशन को पुनः विधिवत स्थापना हेतु सौपी गई है l और वही माता जी की मूर्ति चोरी करने वाले को जेल भेज दिया गया।


उक्त कार्यवाही में Asi कमल ठाकुर, आरक्षक नरेंद्र रघुवंशी, गौरव  देवलिया द्वारा कार्यवाही की गई है।

No comments:

Post a Comment