BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां पाढरी पाठ मंदिर में 111 फीट का ध्वजा रोहन कार्यक्रम संपन्न मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पहूंची मां पाढरी पाठ देवी धाम वारी मंदिर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

मां पाढरी पाठ मंदिर में 111 फीट का ध्वजा रोहन कार्यक्रम संपन्न मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पहूंची मां पाढरी पाठ देवी धाम वारी मंदिर...




रेवांचल टाइम्स - लांजी क्षेत्र स्थित मां पांढरी पाठ मंदिर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाली प्रमुख आस्था का केंद्र बना हुआ है जिसके कारण यहां पर कई सेलिब्रिटी मां के दरबार पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन यहां पर विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई साथ ही 111 फीट का लंबा ध्वजारोहण किया गया मंदिर के पंडा बाबा रेखलाल कावरे की उपस्थिति में वारी पंचायत भवन के पास से विशाल कलश भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नाचते झूमते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची ढोल धमाकों के बीच माता की भजनों के साथ यहां पर जमकर जयकारा लगाया गया मंदिर परिसर में 111 फीट ध्वजारोहण किया गया इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आई हुई थी हालांकि इस अवसर पर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की भी आने की जानकारी सामने आई थी लेकिन किन्ही कारणों से वे नहीं आ सके मशहूर सिंगर के आने की सूचना नवरात्र के प्रथम दिन जवारा स्थापना होने के चलते ऊंची पहाड़ी पर मंदिर में भक्तों का जन सैलाब उमडा रहा इस के अलावा क्षेत्रीय विधायक सुश्री हिना कावरे पूर्व विधायक रमेश भटेरे और किशोर समृति भी पहुंचे जिन्होंने भी माता रानी की पूजा अर्चना की चैत्र नवरात्रा के अवसर पर मंदिर परिसर में मां पांढरी पाठ में पूजा अर्चना की गई और मनोकामना पूर्ति हेतु भक्तों की ओर से ज्योति कलश की स्थापना की गई मंदिर परिसर में जवारा बोया गया धार्मिक आस्था एवं विश्वास के इस केंद्र मां पांढरीपाठ मंदिर में भक्तों ने भी उपस्थिति दिखाने में कोई कसर नहीं रखी इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे


रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment