BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बस स्टैंड में चल रहा अवस्थाओं का दौर बस चालक कर रहे अपनी मनमानी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 3, 2022

बस स्टैंड में चल रहा अवस्थाओं का दौर बस चालक कर रहे अपनी मनमानी...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- देखने को तो नैनपुर का बस स्टैंड बहुत बड़ा है लेकिन फिर भी यह छोटा ही नजर आता है इसका कारण यह है कि बस चालक बस स्टैंड की मनमानी करते नजर आते हैं बस स्टैंड के कुछ बस चालक जोकि अपनी दबंगई के चलते अपनी ना चलने वाली बस को बस स्टैंड में ही जबरदस्ती खड़े करके रखते हैं और मना करने पर वाद विवाद की स्थिति पैदा करते हैं वही बस स्टैंड में स्थित होटल चालको का कहना है कि बस स्टैंड में बस चालक हमारी दुकान से ही सटाकर बस लगा देते हैं जिससे बस में आने वाले यात्रियों को दुकान नजर ही नहीं आती जिससे हमारा रोज ही नुकसान होता है अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी शासन प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं करता वही बस चालक रोजाना अपनी बसों को बस स्टैंड में ही खड़ी कर देते हैं जिससे दूसरी बसों को बस स्टैंड में खड़े होने की जगह ही नहीं मिलती कई बार तो ऐसा होता है कि एक साथ बस आने का कारण स्टैंड में आम यात्रियों को आम जनों को जाम का सामना करना पड़ता है वहीं आम जनों एवं दुकान चालकों ने ने शासन प्रशासन से अपील की है कि बस चालकों को समझाइश देकर केवल चलने वाली बसों को बस स्टैंड में जगह दी जाए बाकी बसों को बस स्टैंड से दूर खड़ा किया जाए जिससे बस स्टैंड में आने जाने वाली बसों को खड़े होने की जगह मिल सके  और रोजाना हमें नुकसान भी ना हो l

No comments:

Post a Comment