BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकारी राशन की कालाबाजारी पर अजनियां पुलिस की बड़ी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 30, 2022

सरकारी राशन की कालाबाजारी पर अजनियां पुलिस की बड़ी कार्यवाही



रेवांचल टाइम्स  - अजनियां  पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को भू माफिया, राशन माफिया, रेत माफिया, अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। 


        आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी बमनी श्री निलेश दोहरे द्वारा सार्वजनिक स्थलों गांवों में एवं फरार आरोपियों के संभावित स्थानों के आस-पास मुनादी ढोल नगाड़ों के साथ करवाई गई थी जिसके परिणाम स्वरूप लोग जागृत होने पर उनके द्वारा सरकारी राशन की अवैध कालाबाजारी की सूचना थाना बम्हनी पुलिस को प्राप्त होने पर एस.डी.ओ.पी. नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बम्हनी एवं चौकी अंजनिया की टीम द्वारा एक आरोपी को भारी मात्रा में सरकारी सोसाइटी बोरियों में गरीबों हेतु आवंटित गेहूं एवं चावल के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।



 

         थाना प्रभारी बम्हनी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 29-4-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मानिकपुर का कल्लू राम मरावी अपने घर में गरीबों हेतु सरकारी आवंटन का राशन गेहूं चावल भारी मात्रा में रखे है, जो अधिक दाम में बेचने की फिराक मे ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम मानिकपुर में आंगनवाड़ी केंद्र के सामने कल्लू मरावी अपने घर के बाहर आंगन में ढके हुए सरकारी बोरियों में 10 बोरा गेहूं एवं 3 बोरा चावल रखें था, जेा पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम कल्लू  मरावी पिता श्री मुन्नालाल उम्र 34 वर्ष निवासी मानिकपुर का बताया, कब्जे में रखे बोरों की तलाशी लेने पर 852 किलोग्राम गेहूं एवं 161 किलोग्राम चावल रखे मिला, आरोपी से उक्त सामग्री कीमती लगभग 30 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 250/2022 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. उक्त राशन कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है और किसको विक्रय करना था के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को शासकीय राशन की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में निरीक्षक श्री निलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी, उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, प्रधान आरक्षक शिवशंकर राजपूत, hc उत्तम पटेल, आरक्षक इसरार खान, राजेश अहिरवार, महिला आरक्षक अनुपा, सैनिक श्रीलाल, टेकचंद जंगेला की सराहनीय भूमिका रही.

No comments:

Post a Comment