BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमी की सगाई से नाराज प्रेमिका ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 30, 2022

प्रेमी की सगाई से नाराज प्रेमिका ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया!




रेवांचल टाइम्स :ग्वालियर में सुसाइड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड से खफा गर्लफ्रेंड ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। 44 डिग्री टेम्प्रेचर में शरीर में आग लगते ही छात्रा सड़क पर दौड़ी और गिर पड़ी। काफी देर तक वह जलती रही। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक है। बताया जाता है कि छात्रा 90% जल गई है। घटना शुक्रवार दोपहर सीपी कॉलोनी SLP कॉलेज के सामने की है।

पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी में सृष्टि चौहान (21) मुरार स्थित विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में BSc थर्ड ईयर की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक उसकी SLP कॉलेज में पढ़ने वाले आशीष पाठक से दोस्ती थी। वह बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र है। दोनों 4 से 5 साल से रिलेशन में थे। दोनों ने शादी करने और जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई थी।

No comments:

Post a Comment