रेवांचल टाईम्स - जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित शाहपुर से पलकी , मुड़िया कला , धर्मपुरा , चौंरा , छिनदगाँव ,के लिए संचालित होने वाले तूफान टैक्सी वाहन संचालक चंद रुपयों की लालच में यमराज बन यात्रियों को मौत की सवारी करा रहे है इन मार्गो पर दिनभर सवारियों से भरी भरे ओवर लोड टैक्सी वाहन बेरोकटोक फर्राटे भरते नजर आना आम हो गया है आलम यह है कि इनके वाहन में अंदर तो ठूंस ठूंस कर यात्रियों को बैठाला ही जाता इसके बाद वाहन की छत के साथ वाहन के चारों ओर सावरिया लटकी रहती है दूर से देखने पर इन तथाकथित यमराजो के वाहन मधुमक्खी के छत्ते से कम नजर नहीं आते गौरतलब है कि ये टैक्सी वाहन अवैध तरीके से बैगर परमिट और फिटनिस के सड़को पर फर्राटे भर रहे है कुछ एक वाहनों की हालत तो गाबड़ में बिकने लायक है बावजूद ये वाहन ओवर लोड टैक्सीसिया धड़ल्ले से सड़को पर फर्राटे भर रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण सेवा यान अंतर्गत संचालित होने वाले तूफान टैक्सी वाहनों को परमिट जारी करने पर रोक लगी हुई है बावजूद इसके अवैध टैक्सी सड़को पर फर्राटे भर रही है जिससे परिवहन विभाग के जिम्मेदार नुमाइंदों पर सवालिया निशान लग रहे है ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment