जानकारी के अनुसार, ग्राम पटेहरा के कुटूरिया में किसानों की फसल रखी हुई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। फसल में लगी आग इतनी भयावह थी कि समीप ही बने तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता आग की लपटों ने फसल के साथ तीनो मकान जलकर स्वाहा हो गए। घर में आग लगने की वजह से सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।
आग लगने का कारण अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा लगी आग को बुझाने का कार्य किया गया, बाद में फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार राजस्व रमेश परमार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची है और जरूरी मदद देने प्रयास में जुट गए। आग लगने से अमृत लाल, बाबू लाल एवं श्यामबहादुर पिता किशोरा पाल का मकान पूरी तरफ राख में तब्दील हो गया है। नन्दनी पिता मदीना पनिका, नन्दलाल पिता खदरईहा पाल, रमेश पिता राममिलन पाल भी इस हादसे से प्रभावित हुए है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

No comments:
Post a Comment