BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या,बेटा बोला- मेरे सामने मां को मार दिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 2, 2022

पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या,बेटा बोला- मेरे सामने मां को मार दिया

 



रेवांचल टाइम्स:सागर में बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुंवा में रंजिश के चलते महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान मृतिका का बेटा साथ था, जो आरोपियों की मारपीट देख मौके से भाग गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। बेटे ने पुलिस से कहा- मेरी आंखों के सामने मां को मार दिया।

पुलिस के अनुसार डायल-100 से सूचना मिली थी कि मझगुंवा में रोड किनारे महिला का शव पड़ा है। सूचना पर बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान भूरीबाई (50) पति भालू केवट निवासी मझगुंवा के रूप में हुई। महिला के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। मृतका के बेटे बलराम केवट ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment