ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार से बचें
गर्मियों में ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर भोजन से मेटाबॉलिक गर्मी बढ़ सकती है और शरीर गर्म हो सकता है। हालांकि आप विभिन्न प्रकार के बेरी से बने प्रोटीन युक्त शेक पी सकते हैं। इससे शरीर को आवश्यक प्रोटीन भी मिल जाएगा और शरीर को ज्यादा गर्मी भी नहीं लगेगी।
मिंट का उपयोग इस्तेमाल करें
पुदीना या मिंट गर्मी में ठंडक का एहसास कराता है। ऐसे में आप भोजन में पुदीने की चटनी या मिंट से बने पेय पदार्थ का इस्तेमाल कर सकते हैं। भोजन के बाद पुदीना खा सकते हैं। वहीं अपने हाथों पर मिंट एयर फ्रेशनर छिड़क सकते हैं। इसके साथ ही पानी में पुदीने की पत्तियां डालें और यहां तक कि ठंडे स्नान के बाद अपने शरीर पर कुछ पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी लगाएं। इससे आपको ठंडक महसूस होगी।
कॉस्मेटिक्स और क्रीम फ्रीज में रखें
गर्मियों के मौसम में आप अपने लोशन, मॉइस्चराइजर और क्रीम को रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं। इससे न तो ये जल्दी खराब होंगे और आपकी स्किन पर भी एक रिफ्रेशिंग सेंसेशन पैदा करेंगे।
गर्म पानी की बोतल
गर्मी में खुद को ठंडा रखने का एक और उपाय है। एक गर्म पानी की बोतल लें और उसमें ठंडा पानी भर लें। इसे अपने घुटनों के नीचे रखें और ठंडक का आनंद लें। यह आपके पूरे शरीर में फैलती है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment