BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिता ने सुबह जल्दी जगाया, गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 22, 2022

पिता ने सुबह जल्दी जगाया, गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या




रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बेटे ने अपने पिता की इसलिए हत्या कर दी कि उसको पिता ने सुबह जल्दी उठने के लिए कह दिया। गुस्से में बेटे ने सीधे बिस्तर से उठकर चाकू से अपने पिता पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किये, जिसके बाद पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो वहीं आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना इलाके की न्यू शिव कॉलोनी का है, जहां किराए से रहने वाले रामेश्वर दयाल उम्र 65 वर्ष अपने बेटे के साथ रहते थे। रामेश्वर दयाल का बेटा उपेंद्र शर्मा एक एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है। बताया जा रहा है कि रामेश्वर दयाल शर्मा सुबह जल्दी उठकर पूजा पाठ का काम करते थे और इसी दिनचर्या को अपने बेटे को दिखाने का प्रयास कर रहे थे। रोज की तरह सुबह जब रामेश्वर दयाल शर्मा ने अपने बेटे को जल्दी उठाने का प्रयास किया तो बेटा उपेंद्र शर्मा को यह बात बुरी लगी और क्रोध में उसने चाकू उठाया और अपने पिता का गला काट दिया। पिता पर उसने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से यह बोला आरोपी बेटा
यह जानकारी आग की तरह पूरी कॉलोनी में फैल गई और उसके बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची, जहां आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी उपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पिता रोज जल्दी सुबह उठने के लिए कहता था। उसने बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है और दिन में बुरी तरह थक जाता है, इसलिए वह पूरी नींद लेना चाहता है। लेकिन रोज की तरह पिता उसे सुबह जल्दी उठाने का प्रयास करते थे और इसी बात से नाराज होकर उसने क्रोध में अपने पिता की हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment