BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंकुरित मूंग दाल के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, इन तरीकों से जोड़ें डाइट में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 8, 2022

अंकुरित मूंग दाल के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, इन तरीकों से जोड़ें डाइट में



हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व (ankurit moong nutrition) मिल सकते हैं. इन्हीं चीजों में से एक है अंकुरित मूंग दाल. अंकुरित मूंग दाल के पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, मैग्निशियम, विटामिन b1, विटामिन b2, विटामिन b3, विटामिन b5, विटामिन b6, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, जिंक, सेलेनियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है. ऐसे में जानते हैं अंकुरित दाल का सेवन (ankurit moong ki chaat) करने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
अंकुरित दाल का सेवन करने के फायदे
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अंकुरित दाल आपके बेहद काम आ सकती है. जैसा कि हमने पहले भी बताया इसके अंदर मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है. साथ ही ये फाइबर का भी अच्छा स्रोत है. ऐसे में यह न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर कर सकता है बल्कि जो लोग लो बीपी के दिक्कत से परेशान हैं उसे भी बैलेंस करता है.
पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में अंकुरित मूंग दाल का सेवन बेहद उपयोगी है. चूंकि इसके अंदर फाइबर पाया जाता है ऐसे में ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस आदि समस्या से बचाता है.
इम्यूनिटी को दूर करने में अंकुरित मूंग दाल आपके बेहद काम आ सकती है. अंकुरित मूंग दाल के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से भी बचा सकता है.
अंकुरित मूंग दाल कैसे खाएं

अंकुरित मूंग दाल का सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है. वहीं आप इसका सेवन खिचड़ी के रूप में भी कर सकते हैं. कुछ लोग मूंग दाल रायता या सब्जी बनाकर भी इसका सेवन करते हैं. वही सूप के रूप में भी अंकुरित मूंग दाल बेहद उपयोगी है.

No comments:

Post a Comment