रेवांचल टाइम्स - जनपद उपाध्यक्ष जहानसिंह मर्सकोले ने अधिकारीयो के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रदेश की तस्वीर और प्रदेश के रहवासियो की तकदीर बदलनी चाहिए वो भी सुशासन से और प्रदेश में फैले भ्रष्ट तंत्र से जिसको लेकर सरकार और सरकार के मुखिया शिवराज सूबे मे सुराज की कल्पना सकार करने सूबे में माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र, अधिकारियों के खिलाफ अभियान मे अभियान चलाये हुये है ताकी मध्यप्रदेश मे अपराध औरअपराधियो के लिए कोई गुंजाईस ना बचे । लेकिन सिवनी जिले में अपराध और अपराधियो पर एंव भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही करने जिला प्रशासन, सरकार के अभियान एंव सूबे मे सुराज की कल्पना को लेकर सजक नही है।
शासन और प्रशासन की मंशा मे संस्य...
सिवनी जिले के धनौरा में तात्कालीन पटवारी दिनेश पटले के द्वारा पद के दुरुपयोग करने के मामले में हुई शिकायत के बाद प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल मध्यप्रदेश शासन से जांच के निर्देश दिए गए और निर्देश के बाद तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर रजनी वर्मा के द्वारा संबंधित पटवारी की शिकायत के मामले पर विधिवत जांच की गई और जांच में संबंधित पटवारी दोषी पाया गया दोषी पाए जाने के बावजूद उक्त दोषी पटवारी दिनेश पटले पर कार्रवाई करने के बजाय पिछले तीन-चार वर्षों से केवल पटवारी की जांच फिर से विभागीय जांच के नाम से पिछले सात-आठ महीनों से निरंतर चल रही है वो भी सिवनी तहसीलदार से जो ना जाने कब तक पूरी हो पाएगी l
जबकि इसके पहले ही तहसीलदार स्तर से बडे राजस्व अधिकारी एसडीएम द्वारा जांच की जा चुकी है परन्तु दोषी पटवारी पटले की पुन: जांच में विभागीय जांच तहसीलदार सिवनी से कराना समझ से परे है,,।
मध्यप्रदेश शासन के मुखिया कि सूबे मे सुशासन की मंशा को लेकर सरकार के अभियान मे प्रदेश के जिलो में भ्रष्ट लापरवाह कर्मचारीयों अधिकारीयो पर कराई गई जांच में दोषी पाये जाने पर तत्काल कार्रवाईया हो रहीं है कहे तो प्रशासन दोषी पर कार्यवाही कर रहा है। परंतु सिवनी में राजस्व विभाग के पटवारी पद में पदस्थ दिनेश पटले की पद के दुरुपयोग मामले की शिकायत की जांच पिछले चार सालों से दोषी पाये जाने के बाद भी केवल जांच चल रही है।
मामला 2018 का......
जनपद पंचायत धनोरा के उपाध्यक्ष जहानसिंह मर्सकोले के द्वारा वर्ष 2018 में प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत की गई थी उसके बाद जांच के निर्देश आदेश दिए गए कलेक्टर कार्यालय सिवनी से भी उक्त मामले पर कार्रवाई हेतु जांच कराई गई जांच में लगभग पूरे एक साल लगाये गये और फिर जांच में दोषी पाए गए पटवारी दिनेश पटले पर कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय को पत्र लिखा गया जहां कलेक्टर कार्यालय से पुनः अनुविभागीय अधिकारी घंसौर को पत्र लिखकर यह कहा गया कि आप स्वयं सक्षम अधिकारी हैं पटवारी पर नियमानुसार कार्यवाही करेंl परंतु जांच में दोषी पाए जाने वाले दिनेश पटले के खिलाफ प्रशासन के द्वारा तीन वर्षों से कोई कार्रवाई नहीं की गई l केवल बार-बार जांच की फाईल चलाकर खानापूर्ती की जा रहीं है और फिर से केवल पिछले सात-आठ महीनों से सिवनी तहसील कार्यालय में विभागीय जांच के नाम जांच चल रही हैl
प्रशासन के संज्ञान ना लेने पर सरकार को दिलाया संज्ञान...
पद के दुरूपयोग मामले पर दोषी पटवारी दिनेश पटले पर कार्ईवाही करने की जगह अधिकारियों की लापरवाही से केवल चार वर्षो से जांच करवाई जा रही हैं। प्रशासन दोषी पटवारी दिनेश पटले पर कर्ईवाही ना करके जांच के नाम पर पटवारी को बचाने के सहयोग से पिछले चार सालो से मामले की फाईल दबाये हुये है। वही पटवारी दिनेश की विभागीय जांच कर रहे सिवनी तहसीलदार पियूष दुबे जी से हमारे प्रतिनिधि ने जांच को लेकर प्रतिक्रिया लेनी चाही पर फोन तो लगा पर उठा नहीं... वहीं गम्भीर मामले पर प्रशासन के संज्ञान नही लेने पर सरकार को संज्ञान दिलाने और सरकार की मंशा से विमुख प्रशासन की मंशा से परेशान होकर धनौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जहानसिंह मर्सकोले ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दोषी पटवारी दिनेश पटले और लापरवाह प्रशासनिक अधिकारीयो के खिलाफ कार्रवाई करने पत्र लिखा है।
""शिकायत मे जांच तो हो गई,पर दोषी पटवारी पर अधिकारियो की रहमत से कार्यवाही वर्षो से अटकी है! कलेक्टर साहब को भी लिखित शिकायत कर चुका हूं परन्तु लापरवाही के चार साल हो गये! अब अधिकारीयो की महरवानी पर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा हूं और फिर हाईकोर्ट ही एक रास्ता है!""
जहानसिंह मर्सकोले उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धनोरा जिला सिवनी
""दिनेश पटले पटवारी की फाईल शायद कल ही आई है,मैं उसका अध्ययन तो कर लू पहले, ठीक है! मैं स्टडी करलू क्या है, पूरा मे पढ तो लूं सही! मेरे समय का है भी नही देखना पड़ेगा.. ठीक है ना....""
अमित सिंग एसडीएम केवलारी,घंसौर
""दिनेश पटेल की जांच मेरे ख्याल से तहसीलदार कर रहे होंगे! विभागीय जांच चल रहीं है,ऐसा कुछ सुनने में आया था! लेकिन मेरे ख्याल से आपको तहसीलदार से पूछना पड़ेगा..! कहां का मैटर था शायद धनोरा का, वो धनोरा वाले शिकायतकर्ता मेरे पास आए तो थे तो ये तो मुझे मालूम है कि कोई पुरानी जांच चल तो रही है अब आप पीयूष दुबे तहसीलदार से ही पूछो""
अकुंर मेश्राम एसडीएम सिवनी


No comments:
Post a Comment