BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवम आलोक मंडला की बैठक सम्पन्न.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 20, 2022

लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवम आलोक मंडला की बैठक सम्पन्न....



रेवांचल टाइम्स - मंडला विगत दिवस लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवम अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई मंडला की बैठक  पी एल पिछोड़े आलोक प्रभारी मंडला एवम संगठन सचिव आलोक मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर बिंझिया मंडला में सम्पन्न हुई । बैठक में लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवम आलोक मंडला की इकाई का पुनर्गठन 29 मई, 2022 को मंडला में सर्वसम्मति से करने का  निर्णय लिया गया ।  साथ ही आलोक मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के चौथे मॉक टेस्ट जो 24 अप्रैल को आयोजित होने है, के लिए 03 परीक्षा केंद्र पदमी, धौरगांव एवम ढेंको का निर्धारण किया गया । लोधी क्षत्रिय समाज मंडला के निर्वाचन के लिए प्रभारी कन्हैया ठाकुर मंडला एवम आलोक की मंडला इकाई के निर्वाचन  के लिए मंडला इकाई से प्रभारी श्री राजेश लोधी मंडला को बनाया गया है। उक्त दिनांक को निर्वाचन हेतु नामांकन समय 11 बजे से होगा । लोधी क्षत्रिय समाज मंडला एवम आलोक मंडला की सभी इकाई /ब्लॉक इकाई से निवेदन है कि निर्वाचन की सूचना अपने अपने स्तर से ग्राम स्तर तक जारी करे एवं पहुचाये । बैठक में आलोक के जिला प्रभारी  पी एल पिछोड़े जी प्रदेश संगठन सचिव आलोक, के के ठाकुर, प्रदेश महासचिव आलोक, श्री राजेश लोधी प्रदेश संगठन सचिव आलोक, अरविंद ठाकुर जिलाध्यक्ष, लोधी क्षत्रिय समाज , टीकाराम जंघेला कार्यकारी अध्यक्ष आलोक मंडला, बाल सिंह ठाकुर, सचिव आलोक,  शिवेश ठाकुर जनपद सदस्य पदमी, श्री कन्हैया ठाकुर सचिव रानी अवंती बाई संघर्ष समिति,  हुलकर सिंह ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र ठाकुर सहसचिव, ओमप्रकाश ठाकुर, विनोद ठाकुर एवम अन्य स्वजातियो की उपस्थिति रही ।

No comments:

Post a Comment