BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लूटेरी दुल्हन ने सास और जेठानी को किया बेहोश और जेवर नगदी लेकर हुई फरार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 20, 2022

लूटेरी दुल्हन ने सास और जेठानी को किया बेहोश और जेवर नगदी लेकर हुई फरार




रेवांचल टाइम्स ,मंदसौर. शहर के रामटेकरी क्षेत्र में सत्यम कॉलोनी में एक लूटेरी दुल्हन ने सास और जेठानी को चाय में बेहोशी की दवा डाल बेहोश कर दिया। दोनों बेहोश महिलाओं को अस्पताल ले जाने के बहाने लूटेरी दुल्हन ऑटो में बैठ फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में लूटेरी दुल्हन सहित चार लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। दोनों बेहोश महिलाओं का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

कोतवाली थानाप्रभारी अमित सोनी ने बताया कि शहर के राम टेकरी सत्यम विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रवीण पिता श्यामलाल माहेश्वरी उम्र 30 वर्ष की शादी के लिए रतलाम की रहने वाली मंगला देवी से संपर्क हुआ। इसके बाद आरती नाम की युवती से सौदा कर शादी की बात तय हुई । शादी का यह सौदा दो लाख रुपए में तय हुआ । बीते शनिवार को लुटेरी दुल्हन आरती और भोपाल निवासी अर्जुन प्रजापति, पूजा सहित कारीब 5 लोग साथ आए । परिवार के बीच 27 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई । इस दौरान लुटेरी दुल्हन आरती यही रुक गई ।

दो दिनों में आरती ने घर वालों का विश्वास जीतने के साथ पूरे घर की रैकी कर ली । मंगलवार को परिवार के पुरुष अपने काम पर चले गए । इसके बाद आरोपी दुल्हन ने शाम के वक्त अपनी होने वाली सास विष्णु माहेश्वरी और जेठानी प्रियंका माहेश्वरी को चाय पिलाई । चाय पीते ही दोनो बेहोश हो गई। तब तक ससुर श्यामलाल घर पहुंच गए । आरोपी दुल्हन ने दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो ले जाने का बहाना बनाकर घर से फरार हो गई ।

परिवार वाले घायल महिलाओं को अस्पताल लेकर पहुंचे और कुछ समझ पाते तब लुटेरी दुल्हन घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई । शहर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन आरती, मध्यस्तता करवाने वाली महिला मंगला देवी, भोपाल निवासी अर्जुन और पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है ।

No comments:

Post a Comment