रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत भैसवाही के ग्राम दोनी में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जल संरक्षण के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव , पंचो व ग्राम वासियों की उपस्थिति में समूहों की दीदीयों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । बाद इसके कूप के आसपास सफाई कर पानी संरक्षण करने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में जनअभियान परिषद की बीसी रुचिका वैश्य , आजीविका मिशन के एबीएम रवींद्र डेहरिया , एसबीएम के ग्यारसी इनवाती , सुनीता , प्रीति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । गांव में रेली निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया
ग्राम दोनी में जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत निकाली कलश यात्रा...
bydigital bharat
-
0
