BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
5 स्टार चोर! ग्राहकों की डिमांड पर करता था चोरी, 2 दर्जन पुलिसकर्मियों को करा चुका सस्पेंड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 9, 2022

5 स्टार चोर! ग्राहकों की डिमांड पर करता था चोरी, 2 दर्जन पुलिसकर्मियों को करा चुका सस्पेंड


 

रेवांचल टाइम्स:जिले में बीते कुछ समय से लगातार कार चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं थी. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे हाईटेक चोर को गिरफ्तार किया है, जो ग्राहकों की डिमांड पर कार चोरी को अंजाम देता था. खास बात ये है कि ये आम चोर नहीं है बल्कि लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने का शौकीन है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला दरअसल उज्जैन के नानाखेड़ा में रहने वाले दिनेश खंडेलवाल की बोलेनो कार बीती 9 फरवरी को चोरी हो गई थी. दिनेश ने इसकी शिकायत नानाखेड़ा पुलिस से की तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का सुराग मिला. जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने राजस्थान के भरतपुर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी शेर सिंह राणा उर्फ शेरा वहां से फरार हो गया.

वहीं आरोपी ने इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से भी एक लग्जरी कार चुराई थी, जिसमें इंदौर पुलिस आरोपी शेर सिंह राणा की तलाश में थी. आखिरकार इंदौर पुलिस ने आरोपी को यूपी के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया. अब नानाखेड़ा पुलिस ने भी आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया है, वो आपको भी हैरान कर देगा.

ग्राहकों की डिमांड पर चुराता था कार आरोपी शेर सिंह राणा कार क्लीनिंग का काम करता था लेकिन बाद में वह कार चोरी करने लगा. आरोपी ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर वह कार चोरी कर बेचता था. आरोपी लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है और हवाई जहाज से सफर करता था और 5 स्टार होटल में ठहरता था. आरोपी देशभर में कई कारें चुरा चुका है. पुलिस ने जब आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसके कार चोरी के मामलों की वजह से 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं.

No comments:

Post a Comment