दही के पोषक तत्व
दही के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं.
गर्मियों में दही खाने के फायदे (Curd Benefits)
गर्मियों में अगर नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं बल्कि सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं.
गर्मियों में नियमित रूप से दही खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. बता दें कि दही के अंदर कैल्शियम और फास्फोरस दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है.
वजन को कम करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है. दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता है. वह इसके अंदर हेल्दी फैट्स भी होते हैं. ऐसे में यदि आप गर्मियों में नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो वजन कम होने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो सकती है.
गर्मियों में यदि नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त बनाया जा सकता है. जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं ऐसे में एक कटोरी दही का सेवन पेट की खराबी को दूर करने में उपयोगी है.
कितनी मात्रा में करें दही का सेवन?
गर्मियों में व्यक्ति एक कटोरी दही का सेवन कर सकता है. वहीं इसकी मात्रा उम्र और व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी निर्भर करती है. ऐसे में व्यक्ति को दही की सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.
दही को कैसे जोड़ों अपनी डाइट में?
आप दही का सेवन मीठी लस्सी के रूप में कर सकते हैं.
छाछ बनाकर भी दही का सेवन किया जा सकता है.
आप कढ़ी, दही पापड़ी या दही बड़ा के रूप में भी दही को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं.
आलू का रायता, बूंदी का रायता, खीरे का रायता, लौकी का रायता आदि के रूप में भी आप दही का सेवन कर सकते हैं.

No comments:
Post a Comment