BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लिफ्ट वाली 'लुटेरन': पहले लिफ्ट मांगती.... फिर बॉयफ्रेंड और 4 बदमाशों के साथ मिलकर राहगीरों को लूट लेती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 12, 2022

लिफ्ट वाली 'लुटेरन': पहले लिफ्ट मांगती.... फिर बॉयफ्रेंड और 4 बदमाशों के साथ मिलकर राहगीरों को लूट लेती





रेवांचल टाइम्स: भोपाल पुलिस ने लिफ्ट लेकर राहगीरों को लूटने वाली 21 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। रात में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और सुनसान रास्तों पर वह मर्दों से लिफ्ट मांगती। बीच रास्ते में उनके साथ लूट करती। उसके इस खेल में बॉयफ्रेंड और 4 साथी भी उसके साथ थे। दोनों भोपाल में ही 100 से ज्यादा राहगीरों को अपना शिकार बना चुके हैं। लूट का ऐसा आइडिया उन्होंने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल से सीखा था।

अरुण राय ने थाना रातीबड़ में युवती के खिलाफ शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह 27 मार्च को भदभदा के पास से कार से जा रहे थे। युवती ने लिफ्ट मांगी। सुनसान इलाके में पहुंचने पर सामने से एक और कार ने आकर उसे रोक लिया। इस कार में कुछ युवक थे। वे मुझ पर युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। वह उसकी गाड़ी ले गए। उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

रातीबड़ पुलिस ने शिकायत मिलते ही शहर के सभी थानों को वायरलेस के जरिए घटना के संबंध में सूचित किया। गश्त कर रही पुलिस को देख आरोपी हबीबगंज मस्जिद गोविंदपुरा के पास गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। थाना रातीबड़ पुलिस के अलावा थाना श्यामला हिल्स, टीटी नगर, कमला नगर, रातीबड़, कोलार, चूनाभट्टी, हबीबगंज, बागसेवनिया, क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

No comments:

Post a Comment