BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या MP में पत्रकार सुरक्षित नहीं ?....5 पत्रकारों को शराब माफियाओं ने बांधक बनाकर बेरहमी से पीटा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 12, 2022

क्या MP में पत्रकार सुरक्षित नहीं ?....5 पत्रकारों को शराब माफियाओं ने बांधक बनाकर बेरहमी से पीटा

  



रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है. प्रेस की फ्रीडम धीरे-धीरे खत्म होते जा रही है. पत्रकारों के साथ खुलेआम मारपीट की जा रही है. थाने में नंगा कर पत्रकारों को पीटा जा रहा है. दूसरों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों की आवाज को ही कूचला जा रहा है. काले कारनामों को उजागर कर जानलेवा हमला किया जा रहा है. सीधी जिले के बाद टीकमगढ़ जिले में कवरेज करने गए 5 पत्रकारों पर हमला हुआ है. शराब माफिया ने पत्रकारों की पिटाई की है.

दरअसल टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बूदोर गांव में अवैध तरीके से शराब बिक्री की सूचना मिली थी. पुलिस तो शराब माफिया के खिलाफ शायद कुछ कर नहीं रही थी. जिसकी सच्चाई मीडिया ने उजागर करने की कोशिश की. पत्रकार रूपेश जैन, डीपी राजपूत, परशुराम अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह और नीरज देशमुख बूदोर गांव में पहुंचे. जहां शराब माफिया के गुर्गों ने कवरेज के दौरान पत्रकारों की कार को रोक लिया. वो कुछ कह पाते उससे पहले ही पत्रकारों की पिटाई करनी शुरू कर दी. मारपीट की पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई है.

पत्रकार रूपेश जैन की बेरहमी से पिटाई की गई. उन पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में पत्रकार रूपेश जैन को गंभीर चोटें आई हैं. शराब माफिया मारपीट करते हुए उनका मोबाइल, सोने की चेन सहित अन्य समान छीन लिए. पत्रकार को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की. फिर अपनी गाडी में डालकर उसे पलेरा पुलिस थाने के पास छोड़कर भाग गए. इससे समझा जा सकता है कि माफिया को पुलिस का तनिक भी भय नहीं है. वो खुलेआम मारपीट करते हैं और पुलिस के सामने ही छोड़कर फरार हो जाते हैं. पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाती है.

No comments:

Post a Comment