BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर–ट्राली पलटी ....30 मजदूर घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 15, 2022

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर–ट्राली पलटी ....30 मजदूर घायल

 



रेवांचल टाइम्स,जबलपुर । कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरेहटा ग्राम के पास सुबह एक ट्रैक्टर में लगी ट्राली वेरिंग टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया । उसमें सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों द्वारा मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली से बाहर निकल आया । करीब 30 को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि खेत में मजदूरी करने के लिए एक ट्रैक्टर चालक ककरेहटा जटासी एवं पोनियां ग्राम से मजदूरों को लेकर दोनी ग्राम की ओर जा रहा था । ट्रैक्टर जैसे ही दोनी मार्ग पर पहुंचा कि ट्राली का बेरिंग अचानक टूट गया जिससे चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई । इस दुर्घटना में घायल 30 मजदूरों को उपचार के लिए पहले कटंगी अस्पताल भेजा गया जहां से कुछ मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया पुलिस ट्रैक्टर चालक की पतासाजी करने में लगी हुई है ।

No comments:

Post a Comment