रेवांचल टाइम्स - मंडला के महाराजपुर में नर्मदा और बंजर नदी के संगम घाट में आऐ दिन घटना घटती ही रहती है और नहाते हुए डूबने की घटना आम हो चुकी है इसके बाद भी जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए है l
नर्मदा नदी के संगम घाट में दूर दूर से लोग अस्थि विषर्जन के लिए आते है उन्हें नदी की गहराई का पता नहीं होने के कारण आये दिन घटनाये होती रहती है l
वही जानकारी के अनुसार एक 12 साल की बालिका की नहाते समय डूबने से मौत हो गई हैं..
बालिका के शव को स्थानीय गोता खोर रज्जू नंदा ने होमगार्ड की मदद से निकाल लिया गया हैं वही मृतिका रामपाली बालाघाट की बताई जा रही हैं जिसका नाम सेजल स्याम उम्र 12 साल की बताई जा रही हैं...

No comments:
Post a Comment