BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चार दिवसीय कान्हा मैं बहार कोदो कुटकी तिहार मेला का भव्य शुभारंभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 15, 2022

चार दिवसीय कान्हा मैं बहार कोदो कुटकी तिहार मेला का भव्य शुभारंभ...


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली के समीपस्थ ग्राम पंचायत मोचा के परिसर मैं आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2022  कान्हा मैं बहार कोदो कुटकी तिहार मेला का भव्य शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी राजीव गांधी खेल पद्मश्री दीपा मलिक जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत मण्ड़ला की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी ,उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, के अतिथि मैं फीता काटकर एवं भीमराव  अम्बेटकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित काय॔ क्रम मैं स्व सहायता समूहों के द्वारा अपने अपने उत्पादो के स्टाल लगाकर आदिवासी लोक संस्कृति  एवं कोदो कुटकी तिहार, बैगा जन जाति की झाँकी  का प्रदर्शन किया गया है साथ एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहाँ पर विभिन्न स्टाल लगाया गया है ।

यहाँ पर जिला प्रशासन के प्रोत्साहन एवं आदिवासी संस्कृति के विभिन्न रूपों का प्रर्दशन किया गया है । आयोजित काय॔ क्रम को केन्द्रीय इस्पात  एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारे आदिवासी बाहुल्य मण्ड़ला जिले मैं यहाँ की लोक संस्कृति  एवं स्थानीय उत्पाद कोदो कुटकी को इस मेले के आयोजन से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा और बड़े बजारो तक स्थानीय  उत्पादों को  आगे बड़े बजारो तक पहुँचाने मैं मदद मिलेगी ।यहाँ के  कोसा सिल्क के कपड़े बेसकीमती है जो स्थानीय जिला मुख्यालय मे इसे तैयार किया जाता है जिसमें सैकड़ो महिलाओं को आज रोजगार प्राप्त हो रहा है इसी प्रकार हमारे छोटे छोटे स्व सहायता समूहों को भी स्थानीय स्तर पर अच्छा रोजगार मिल सकता है ,यह मेला जिले वासियो के लिए कारगर साबित होंगा । स्थानीय जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागो के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की कड़ी मेहनत रंग लायेगी । वहीं आयोजित काय॔ क्रम को अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलपिक खिलाड़ी दीपा मलिक दिल्ली के द्वारा यहाँ पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओ को आगे बढ़ने और जीवन पर्यन्त  आने वाली जटिल सूत्रों जटिल मुसीबत एवं परेशानियों से कैसा छुटकारा पाया जा सकता है और जीवन चुनैतियो के बारे मैं विस्तृत उदबोधन दिया गया और शरीर विकलाकता, गम्भीर से गम्भीर बीमारियों के होने के बावजूद कैसे जीवन मैं आगे बढ़ा जा सकता है जैसे तमाम अपना व्यक्तिगत  उदाहरण देते हुये विस्तृत जानकारी दी गई । आयोजित काय॔ क्रम को जिला पंचायत मण्ड़ला अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी ,उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा के द्वारा सम्बोधित किया गया । यहाँ पर आयोजित काय॔ क्रम मैं जिला कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह,ऐ ड़ी एम मेड़म श्रीमती मीना मसराम, एस ड़ी एम भुआ बिछिया, अतिरिक्त सी ई ओ मरावी साहब, जनपद पंचायत भुआ बिछिया अश्विनी कुमार पाठक, कार्य पालन यंत्री मनोज कुमार धुर्वे, दीपक आर्मो ,सहायक यंत्री अरविंद कुमार गोस्वामी,  एवं क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्राम पंचायतों के सचिव,  ग्रामीण जनसमुदाय सहित विभागीय अमला की उपस्थिति देखी गई ।

No comments:

Post a Comment