BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 28 अप्रैल को झाबुआ में मानवाधिकार हनन मामलों की सुनवाई करेंगे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 27, 2022

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 28 अप्रैल को झाबुआ में मानवाधिकार हनन मामलों की सुनवाई करेंगे...

 


रेवांचल टाइम्स डेस्क - 29 अप्रैल को अलीराजपुर में वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण करेंगे

        मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य सरबजीत सिंह 28 एवं 29 अप्रैल को झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।


अधिकृत प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन एवं माननीय सदस्य सिंह बुधवार (27 अप्रैल) को दोपहर 1.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात 8 बजे झाबुआ पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।

 

आपद्वय गुरूवार (28 अप्रैल) को सुबह 10.15 बजे से कलेक्टर कार्यालय, झाबुआ के सभाकक्ष में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में झाबुआ जिले के पहले से लंबित एवं मौके पर प्राप्त नये प्रकरणों की सीधी सुनवाई करेंगे। आपद्वय इसी दिन दोपहर 1ः30 बजे झाबुआ से प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे केवड़िया (गुजरात) पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

          आपद्वय शुक्रवार (29 अप्रैल) को दोपहर 2.30 बजे केवड़िया (गुजरात) से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे धार पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। केवड़िया से धार वापसी के दौरान आपद्वय वन स्टाॅप सेंटर (सखी केन्द्र) अलीराजपुर का निरीक्षण करेंगे...

No comments:

Post a Comment