BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण ग्रीष्मकाल में स्कूलों का संचालन बंद कराया जाये आयोग ने इंदौर के एक अभिभावक की शिकायत पर लिया संज्ञान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 27, 2022

भीषण ग्रीष्मकाल में स्कूलों का संचालन बंद कराया जाये आयोग ने इंदौर के एक अभिभावक की शिकायत पर लिया संज्ञान..



रेवांचल टाइम्स डेस्क - आयुक्त, लोक शिक्षण और भोपाल व इंदौर के कलेक्टर 4 मई तक दें जवाब


मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने आयोग को मिली एक अभिभावक की शिकायत पर संज्ञान लेकर *आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश तथा कलेक्टर भोपाल व कलेक्टर इंदौर से 4 मई 2022 तक जवाब मांगा है।


उल्लेखनीय है कि अपना नाम जाहिर न करते हुए इंदौर शहर निवासी एक अभिभावक ने आयोग को लिखित शिकायत की है कि वर्तमान में भीषण गर्मी विकराल रूप से पड़ रही है। दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। इन विषम परिस्थितियों में भी स्कूलों का निरंतर संचालन किया जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे मासूम बच्चों पर अत्याचार व उनके मानव अधिकारों का खुला हनन हो रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जैसे उल्टी-दस्त, लू-बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, डिहाईड्रेशन, चि चिडचिडापन आदि स्वास्थ्य समस्याओं से बच्चे बुरी ग्रसित हो रहे हैं। अतः इस भीषण ग्रीष्मकाल में स्कूलों का संचालन बंद कराया जाये। आवेदक ने आयोग से अनुरोध किया है कि भट्टी के समान तपने वाले भोपाल व इंदौर के सभी स्कूलों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराकर बच्चों के मानव अधिकारों की रक्षा की जाए। आयोग ने आवेदक की मानवीय भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्राह्य कर उपरोक्त अधिकारियों से 4 मई 2022 तक जवाब मांगा है।

No comments:

Post a Comment