BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : ननि इंजीनियर 1 लाख 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 29, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : ननि इंजीनियर 1 लाख 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार




रेवांचल टाईम्स ,बुरहानपुर। नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद खान को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंजीनियर ने वाल पेंटिंग ठेकेदार का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया और इंजीनियर खान को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। इंदौर लोकायुक्त के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने ये कार्रवाई की।

दैवेभो कर्मचारी अजय मोरे को भी आरोपी बनाया गया- दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही ठेकेदार ने एक लाख रुपये का चेक और 50 हजार रुपये नकद सगीर अहमद को दिए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया। सगीर अहमद ने ठेकेदार से मिली राशि और चेक अपने चपरासी अजय मोरे को रखने के लिए दी थी। इसके चलते दैवेभो कर्मचारी अजय मोरे को भी आरोपी बनाया गया है।

रतलाम निवासी शिकायतकर्ता ठेकेदार सार्थक सोमानी ने गुरुवार को लोकायुक्त एसपी से इंजीनियर की शिकायत की थी। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर की दीवारों पर पेंटिंग कराई थी। ठेकेदार के मुताबिक वाल पेंटिंग का करीब 21 लाख रुपये का बिल बना था जिसे पास करने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

इससे पहले भी वह इजीनियर सगीर अहमद को खासी रकम दे चुका था। उसकी बिल फाइल ओके होकर लेखा शाखा में भी पहुंच गई थी। सगीर अहमद ने फाइल को वहां से वापस बुला लिया और डेढ़ लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर उसने 28 अप्रैल को एसपी लोकायुक्त इंदौर से शिकायत की। डीएसपी बघेल ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सगीर अहमद खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और राशि लेने वाले चपरासी अजय मोरे को भी आरोपी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment