BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में CM ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 23, 2022

MP में CM ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया




रेवांचल टाइम्स: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के विरुद्ध वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। तीसरी लहर में यह स्पष्ट हो गया कि प्रदेश में टीकाकरण (vaccination) के व्यापक कव्हरेज के परिणाम स्वरूप, प्रदेशवासियों को गंभीर परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा। मेरी 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और उनके माता-पिता से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण कराएँ, ताकि चौथी लहर की संभावना बनने पर, वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे। राज्य सरकार का प्रयास है कि बच्चे सुरक्षित रहें और स्कूल, खेल गतिविधियाँ तथा सामान्य जीवन बिना भय के चलता रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कालोनी में इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, मिशन संचालक सुश्री प्रियंका दास तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभियान में 30 लाख बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। यह टीकाकरण, चिन्हित विद्यालयों तथा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का, बच्चों का टीकाकरण आरंभ करने के लिए आभार माना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में कोविड की संघर्ष यात्रा और सफलताओं पर “जन-भागीदारी से जन-कल्याण:मध्यप्रदेश कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान” शीर्षक से प्रकाशित काफी टेबिल बुक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण के संबंध में जिज्ञासाओं और सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्नों पर केन्द्रित एफ.ए.क्यू. पुस्तिका का भी विमोचन किया।

No comments:

Post a Comment