रेवांचल टाईम्स:- पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के समस्त विभागों के एनपीएस प्राप्त अधिकारियों कर्मचारियों के संगठन के द्वारा दिनांक 23 मार्च 2022 को विकासखंड बरघाट में सभी संघटनो की उपस्थिति में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी बरघाट को ज्ञापन सौंपा गया l जिसमें मध्य प्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के नियमानुसार पुरानी पेंशन बहाल करने बाबद एक सूत्रीय मांग की गईl जिसमें एक जनवरी 2005 से बंद मध्य प्रदेश के समस्त पुरानी पेंशन विहीन अधिकारियों कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार जस की तस पुरानी पेंशन की बहाली की जाए साथ ही नवीन शैक्षणिक संवर्ग में पेंशन ग्रेच्युटी क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक से मानी जाए l
इस अवसर पर विभिन्न संघटनों से परसराम देशमुख, संतोष पारधी, चंद्र कुमार बघेल,पैकरम चौधरी, संतोष चौहान, फूलचंद गोंदरे, विजय बिसेन,युगलकिशोर भगत, सुनील ठाकुर, अनिल अवधबाल, योगेंद्र भैरम, गजेंद्र गौतम, कोमल गडपाल, भाउदास लांझीवार, दिनेश राहंगडाले, सुरेश ठाकरे, मनोज गढ़पाल, नरेंद्र जाम्भारे, अब्दुल गफ्फार खान, नोखेलाल गौतम, शिवराज बनवले, जितेंद्र शरणागत, जी आर इनवाती, अशोक राहंगडाले, दशरथ बिसेन, अंतराम सैयाम,भागचंद राहंगडाले, अशोक भोयर, दीपसिंह परिहार, भागचंद संदेले, प्रवीण दाडे, लोखराम बाकलवार,नरेंद्र मेश्राम,जागेश्वर राहंगडाले, सावित्री उइके, माया मिश्रा, रामप्यारी उइके, समीना कौशर,मंजू बिसेन, नानन भगत, शशिकला चचाने, फुला मरकाम, शर्मीला टेकाम, मिथलेश गौतम सहित सैकड़ो कार्मिक उपस्थित रहे l
.jpeg)

No comments:
Post a Comment