रेवांचल टाइम्स - अंजनिया।राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विशेष शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर के द्वारा ग्राम नरैनी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया तथा रैली के माध्यम से 18 वर्ष के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने एवं शत-प्रतिशत मतदान की अपील ग्राम वासियों से की गई। रैली के उपरांत मुख्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। वही द्वितीय सत्र में "उन्नत खेती, खुशहाल किसान" विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया गया ।इस दौरान एनएसएस शिविर में भाग ले रहे छात्रों को प्रगतिशील किसान पीयूष पांडे तथा पीयूष अग्रवाल द्वारा आधुनिक खेती के संबंध में जानकारी दी गई तथा रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों द्वारा उर्वरकों और संकर बीजों के उपयोग के संबंध में तथा भूमि परीक्षण और भूमि स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में भी चर्चा की गई परिसंवाद में राजीव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित थे।
Wednesday, March 23, 2022
नरैनी में एनएसएस कैंप आयोजित
Tags
# Anjaniya
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Anjaniya,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


.jpeg)
No comments:
Post a Comment