BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया ऐसा गंदा डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 20, 2022

महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया ऐसा गंदा डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR



रेवांचल टाईम्स:उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों के अश्लील वीडियो बनाने का मामले सामने आया है। महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो किन्नरों पर केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी किन्नरों द्वारा महाकाल परिसर में वीडियो बनाए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद दो किन्नर पर कार्रवाई की गई है।
गेट नंबर 6 पर किया डांस

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किन्नर महाकाल मंदिर परिसर में अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग गानों पर डांस कर वीडियो बनाए हैं। एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दो किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल क्षेत्र में ही रहने वाली दो किन्नरों ने श्रद्धालुओं के सामने गेट नंबर 6 पर डांस किया। डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

दर्शनार्थियों से वसूली करते हैं किन्नर

बताया जा रहा है कि किन्नरों द्वारा मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं को आए दिन घेर लिया जाता है और रुपए मांगे जाते हैं। रुपए नहीं देने पर किन्नर उनके सामने अश्लील हरकत भी करती हैं। इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस तक पहुंचती रही है, लेकिन किन्नर होने के चलते पुलिस भी चेतावनी देकर छोड़ देती है। इस बार वीडियो प्रमाण दिखाकर शिकायत की गई।
पहले भी आया था वीडियो बनाने का मामला

बता दें कि इसके पहले इंदौर निवासी महिला ने महाकाल मंदिर परिसर में डांस किया था। इसके बाद गाने में मिक्सिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। महाकाल थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

No comments:

Post a Comment