BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री के स्लीमनाबाद आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे सिहोरावासी सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 20, 2022

मुख्यमंत्री के स्लीमनाबाद आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे सिहोरावासी सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना...


रेवांचल टाईम्स - सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर पिछले छै माहों से प्रत्येक रविवार आंदोलन कर रहे सिहोरावासियों ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद आगमन पर वे दल बल के साथ उन्हें सिहोरा जिला की मांग संबंधी अपना ज्ञापन सौपेंगे।इस ज्ञापन के बाद यदि मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक न रहा तो अब आंदोलन के स्वरूप को आक्रामक किया जाएगा।उक्त घोषणा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने चौबीसवें धरने में की।विदित हो कि आगामी 29 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज स्लीमनाबाद आ रहे है।

सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा:-लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, नागेंद्र क़ुररिया,सियोल जैन ने कहा कि पहले सिहोरा की हितों की लगातार अनदेखी की गई और अब सिहोरा हित के मुद्दे पर संवादहीनता सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा है।समिति मुख्यमंत्री से मिल इस विषय मे अपनी नाराजगी व्यक्त करेगी।समिति ने जिला बनने तक आंदोलन को भी जारी रखने  का संकल्प दोहराया।

      जिला आंदोलन के धरने में राजभान मिश्रा, गुड्डू कटैहा,मानस तिवारी,सौरभ साहू, विकास दुबे, रामजी शुक्ला, पन्नालाल,अमित बक्शी,सुशील जैन, नत्थूलाल पटेल, रामकेश यादव, ए के शाही, सुखदेव कौरव, मोहन सोंधिया, अनिल क़ुररिया, शेख इस्माइल,राकेश सिंहसुरेंद्र साहू सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment