रेवांचल टाईम्स - हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है। इसी संविधान की वजह से आज हम एक नागरिक के रूप में अपने अधिकारों के साथ स्वतंत्रता का जीवन जी रहे हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में देश में संविधान विरोधी ताकतें खड़ी हुई हैं जिन्होंने संविधान के मूल्यों को प्रभावित करने की कोशिश की है। ऐसी ही कोशिश वर्ष 2020 में मप्र में भाजपा ने की थी, जनता के मत से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को विधायकों की खरीद फरोख्त करके गिराने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया गया था। इसी असंवैधानिक कृत्य के विरोध में और लोकतंत्र का सम्मान बचाने के लिए हमारे जनप्रिय नेता कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद से स्तीफा देकर लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने का काम किया था और सरकार गिराने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जबाब दिया था। आज कांग्रेस की जनमत से चुनी हुई सरकार को गए 2 वर्ष बीत गए हैं। इस दौर में जनता ने भाजपा की अलोकतांत्रिक तरीके से बनी हुई सरकार के कार्यकाल में कष्ट ही कष्ट सहा है। हमारे इस प्रदेश को अपराध मुक्त विकास युक्त प्रदेश बनाने में कांग्रेस की सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन भाजपा की सरकार ने पिछले दो साल में प्रदेश को फिर से 15 साल पीछे ढकेल दिया। चाहे महिला सुरक्षा का विषय हो या अपराध नियंत्रण का या फिर युवाओं को रोजगार देने का , हर परिपेक्ष्य में भाजपा की यह सरकार फेल हो चुकी है। लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या करने वाले इन लोगों को जनता फिर से सबक सिखाएगी और आने वाले समय में मप्र में फिर से लोकतंत्र का सम्मान स्थापित होगा, लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है और इसे हम सभी को अपनी अंतिम सांस तक निभाना है, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है और हमेशा रहेगी, यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी का, जिन्होंने लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर उक्त वक्तव्य दिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हिमांचल झारिया ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके पश्चात कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कार्यालय नेहरू स्मारक से अम्बेडकर चौक बड़ चौराहा पहुंचे। जहां संविधान निर्माता बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की जयघोष के साथ लोकतंत्र जिन्दाबाद के नारे लगाए। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने अमर शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई के स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संतोष मिश्रा, राजेश कछवाहा, संजय चौरसिया, चंद्रमोहन सराफ, नफीस मंसूरी, नानू भाईजान, श्रीमती शारदा हरदहा राधेशाह मरावी, मुकेश कछवाहा, सरजू प्रसाद तिवारी, इंद्रजीत भंडारी, रामविलास झारिया, प्रशांत मोदी, अमित शुक्ला, देवा वरकड़े, शेख अतीक सब्बू, राजेन्द्र मरावी, सैयद मंजूर अली नंदू, अनिल दुबे, आलोक जैन, बाबा दुबे, विवेक दुबे, आलोक पटेल, जीतराज कछवाहा, बब्बी राय, रफीक मंसूरी, शाहनवाज खान, शाहरुख कुरैशी, श्रीकांत कछवाहा, राहुल श्रीवास, कुलदीप कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे सहित जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, आईटी सेल सहित समस्त मोर्चा संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
Sunday, March 20, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है कांग्रेस पार्टी, लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने आयोजित किया लोकतंत्र सम्मान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन...
लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है कांग्रेस पार्टी, लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने आयोजित किया लोकतंत्र सम्मान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment