BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गैंग रैप के तीनों आरोपियों के मकान तोडें सीएम के एन्टी माफिया अभियान के तहत जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 20, 2022

गैंग रैप के तीनों आरोपियों के मकान तोडें सीएम के एन्टी माफिया अभियान के तहत जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही...





रेवांचल टाईम्स - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में अपराधियों एवं माफियों के विरूद्ध प्रदेश में चलाये जा रहे एन्टी माफिया अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा गैंगरैप मामलें में सख्ती दिखाते हुए गैंगरैप के तीनों आरोपियों के मकानों को बुलडोजर से धाराशायी कर दिया गया है। कलेक्टर  शिवम वर्मा के आदेश पर एसडीएम लोकेन्द्र सरल एवं तहसीलदार संजय जैन सहित राजस्व एवं पुलिस अमलें तथा नगरपालिका के मदाखलत दस्ते ने आज दोपहर कार्यवाही करते हुए गैंगरैप के तीनों आरोपियों शहवाज पुत्र जाकिर खान निवासी वार्ड 06-07 चूना भट्टी बालापुरा श्योपुर, रियाज पुत्र आजाद खान वार्ड 06-07 शिवपुरी रोड फैशन प्वाइट के पीछे एवं मौहसीन पुत्र सत्तार खान रामतलाई हनुमान मंदिर के सामनें रैंज आफिस के पीछे श्योपुर स्थित शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनें मकानों को तोडने की कार्यवाही की गई। उक्त तीनों आरोपियों के मकान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये थे। नगरपालिका के संपत्तिकर रजिस्टर एवं समेकित रजिस्टर में यह संपत्तियां दर्ज नही थी। इसके साथ ही मौहसीन पुत्र सत्तार खान के कब्जे की शासकीय भूमि को मुक्त कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है तथा अतिक्रमण को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। बताया गया है कि गैंगरैप के तीनो आरोपी कृषि उपज मंडी श्योपुर में हम्माली का कार्य करते थे। इनके हम्माली के लाईसेंस भी निरस्त कर दिये गये है।

No comments:

Post a Comment