BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नव रात्रि मेला के पावन पर्व पर भटिया में राम कथा हेतु एवं नवरात्रि मेला सम्पन्न हेतु बैठक सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 21, 2022

नव रात्रि मेला के पावन पर्व पर भटिया में राम कथा हेतु एवं नवरात्रि मेला सम्पन्न हेतु बैठक सम्पन्न






रेवांचल टाइम्स  - जिला से लगभग 55किलोमीटर की दूरी पर माता रानी की मंदिर मां सिंहवाहिनी देवी की विशाल प्रतिमा भटिया में विराजमान हैं। माता रानी की ख्याति भारत वर्ष में चारों तरफ फैली हुई है।माता रानी अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी करती हैं। रामनवमी में भटियाके चारों रोड़ों  के 1किलोमीटर के अंतर्गत भक्तों की भीड़ बनी रहती है और मां के दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहता है ।ट्रस्ट समिति एवं सेवा समिति दोनों मिलकर मंदिर की सारी व्यवस्थाएं देखते हैं।इस रामनवमी में परम पूज्य प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण महाराज के पात्र  पूज्य राजन महाराज जी के मुखार विंदु से 2अप्रैल से10अप्रैल तक दोपहर3बजे से शाम 7 बजे तक राम कथा का कार्यक्रम निश्चित किया गया है ।उक्त कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए  शनिवार को शाम 6 बजे माता रानी के प्रांगण में सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई।रामकथा निर्विध्न सम्पन्न हेतु सबसे पहले परम पूज्य हनुमान महाराज से सभी सदस्यों द्वारा निवेदन कर हनुमान चालीसा किया गया।तत्पश्चात माता रानी से विनती करते हुए माता रानी की आरती कर आमंत्रण कार्ड, रशीद बुक नारियल एक चुनरी में बांधकर माता रानी के चरणों मे रखकर कार्य निर्विध्न सम्पन्न कराने हेतु प्रार्थना सभी सदस्यों द्वारा किया गया।तत्पश्चात बैठक  प्रारम्भ कर सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा विंदु वार सभी से चर्चा किया गया।माता रानी के श्रृंगार एवं विशेष पूजा ,महराज के रहने की व्यवस्था परिहार पैलेश गोहपारू रोड मंदिर से अधिकतम 800 मीटर भटिया बुद्धसेन सिंह जी के यहां, महराज जी के अनन्य भक्त जो अन्य प्रांतों से आ रहे हैं उनके रहने की व्यवस्था मंदिर से150 मीटर की दूरी पर गोहपारू रोड अरुण सिंह परिहार जी के यहां लगभग 200 लोगों की रुकने की व्यवस्था, भंडारा के लिए माता रानी के प्रांगण में ही पंचायत भवन के बगल से मां सिंहवाहिनी भंडार निश्चित किया गया।भठिया के सभी धर्मशालाओं को खाली कराकर रुकने की व्यवस्था हेतु निश्चित किया गया।तीनो रोड़ों पर पार्किंग व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, विजली व्यवस्था, साफ सफाई, स्वास्थ व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मेला व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, जवारा कलश व्यवस्था, कथा मुंडन आदि पर वृहद चर्चा कर कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए सभी तन मन धन से समर्पित हेतु बचन बद्ध हुए।रामकथा हेतु राजेन्द्र सिंह कर्चुली जैतपुर 21000 रुपये एवं वीरेंद्र सिंह प्रयाग बस सर्विस शहडोल 11000रुपये एवं अयोध्या प्रसाद रघोपुर 1100रुपये का नगद राशि सहयोग कर कार्यक्रम सम्पन्न हेतु गति प्रदान किया गया।आज की बैठक में विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह कर्चुली, पवन तिवारी,डॉ शिवकुमार मिश्रा, कमलभान सिंह परिहार, कमलेश मिश्रा, अरुण सिंह परिहार, अशोक मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष , बुद्धसेन सिंह परिहार, वीरेंद्र सिंह प्रयाग बस सर्विस शहडोल, डॉ सूरज सोनी ,विजय कृष्ण मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी,छक्के लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता जैतपुर हीरो होंडा के संचालक, सुरेन्द्र सिंह, रामकल्याण गुप्ता, लवलेश सिंह परिहार,ओम प्रकाश शर्मा, बद्री विशाल शर्मा,विकास मिश्रा,प्रभात त्रिपाठी, रमाकांत शर्मा, हजारी प्रसाद शुक्ला, भटिया मंदिर पुजारी शुसील द्विवेदी, सुजीत सिंह,सचिन सिंह परिहार,सुनील मिश्रा, कमल किशोर मिश्रा, वेद विकास मिश्रा, आशीष त्रिपाठी रोहित शर्मा, अनूप शर्मा, शिवा शर्मा, अंकित शर्मा, दिलीप सिंह विजय सिंह परिहार ,राजू सिंह,ओम प्रकाश शर्मा, रामशंकर तिवारी, वेद विकास मिश्रा,अर्जुन गुप्ता,रामानुज सिंह परिहार,एवं कोल्हुआ, भटिया, रसमोहनी, जैतपुर, बहगढ़, खैरहनी, घुघरी, कमता गाड़ा घाट आदि गावं के सभी सेवा समिति के सदस्य मां के भक्त भारी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment