रेवांचल टाईम्स - इन दिनों नैनपुर रेलवे में चल रहे निर्माण कार्यो में किये जा रहे गुणवत्ता हीन कार्यो की चर्चा आम हो चुकी, और पूरे नैनपुर में तो जनचर्चा आम हो चुकी है कि कितनी शिकायतें के बाद भी कार्यवाही न होना यह ठेकेदार की बजनदारी का अहसास कराती है। वही कंपनी और अधिकारियों की साठ गांठ से करोड़ो के निर्माण कार्य के नाम पर रेल्वे को लगाया जा रहा है करोड़ो का चुना।
नैनपुर रेल्वे विभाग द्वारा भवन निर्माणधीन कंपनी यूनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लिमिटेड कंपनी नागपुर के द्वारा निर्माण कार्य मे भारी अनिमयिता के करने एवं अन्य निर्माण कार्य मे भारी गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है मगर रेल्वे के आला अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदारों और अधिकारियों ने जमकर नैनपूर में रेल्वे के निर्माण कार्य मे चाँदी काटी हैं वही गोपनीय जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारी तो नोकरी से ज्यादा कमाई कर चुके हैं
वही यूनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लिमिटेड कंपनी नागपुर के द्वारा निर्माण कार्य मे भारी अनिमयिता की गई है अधिकरियों के संरक्षण में जमकर रेल्वे विभाग को चुना लगया वही यूनिटी इंफ़्रा द्वारा गुणवत्ता हीन कार्य किया गया है कंपनी द्वारा वार्ड नं 5 स्थित रेलवे क्वार्टर के निर्माण में भारी अनियमिताएं की गई इनके द्वारा हार्डवुड की घटिया चौखट लगाकर रेलवे को चुना लगाते हुए बिल निकाला गया इस काम में यूनिटी इंफ़्रा के कर्मचारी द्वारा की जमकर पैसों का घोटाला किया गया रेलवे स्टेशन के सामने पार्क निर्माण के काम में मुररूम फिलिंग का काम हो या फिर कंक्रीट में सीमेंट की मात्रा हो इन सब कामो में भारी अनियमिताएं की गयी जिसमे रेलवे अधिकारी मौन रहे स्टील रेलिंग का काम में हल्की और गुणवत्ता हीन पाईप का प्रयोग किया गया है जो कि समय से पहले जग खाने लगे हैं और कंपनी के द्वारा लगातार टैक्स चोरी की गई है नैनपुर रेल्वे के अंतर्गत औऱ भी निर्माण कार्य जारी है जिसमें ठेकेदार के द्वारा टूटे हुये क्वार्टर का मालवा अवैध कॉलोनाइजर को बाजार में बेच दिया गया है वही टूटे हुये क्वार्टर की खिड़की दरवाजे और शीट को भी माल खाने में जमा करने के बजाये बेच दिया गया है वही मरम्मत के नाम पर भी भारी अनिमितये की गई है जिसका समाचार पात्रों पर लगातार प्रकाशन किया गया है जिसमें रेल्वे के अधिकारी मुनीष दास के द्वारा मानसिक तौर पर दबाव बना जा रहा है औऱ प्रलोभन भी दिया जा रहा है वही लगातार समाचार के प्रकाशन से बौखलाहट के कारण ठेकेदार के कर्मचारी विवाद करने पर उतारू है वही रेल्वे के अधिकारी मोटी कमाई कर मामले से पलड़ा झड़ते नजर आ रहें हैं वही नैनपुर के पत्रकार को किसी भी मामले में उलझने की ठेकेदार और रेल्वे के अधिकारी के साथ मिलकर योजना कर रहे है जिससे ठेकेदार और अधिकारियों ने रेल्वे विभाग के पैसे की होली खेली है उन कारनामों को दबाया जा सकें।
No comments:
Post a Comment