कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील वीडियो और संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय शिक्षक नैयर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक छात्रा को प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दे रहा था।
शारीरिक संबंध का दबाव बना रहा था शिक्षक
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment