सभी देवता किसी ना किसी मंत्र के आधीन होते हैं और अगर आप किसी देवता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उनके मंत्रों का जाप किसी योग्य विद्वान आचार्य, पंडित की देख रेख में करें। क्योंकि विधिपूर्वक किया गया मंत्र जाप आपके जीवन में शुभता प्रदान करता है। इसीलिए देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद पाने के लिए आप उनके बीजमंत्र का भी जाप कर सकते हैं अथवा अगर आप ओम नाम का जाप करें तो भी देवगुरु आपको शुभ फल प्रदान कर सकते हैं।
देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए करें ये काम गुरुवार के दिन अगर आपके लिए संभव हो तो व्रत रखें और गुरुवार व्रत के नियमों का पालन करें। अपने चरित्र, वाणी और आचरण को अच्छा बनाए रखें। प्रतिदिन हल्दी वाली रोटी, पीला वस्त्र, चने की दाल, घी और बुरा का यथासंभव दान और सेवन करें। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। कन्या और महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखें और उनका सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment