रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले और पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त नर्मदा नदी को प्रदूषित करने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही हैं देशी विदेशी शराब के ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने वाला कोई नही है जिले मे संचालित दुकानों में किसी मे भी शासन के निर्देशानुसार रेट लिस्ट नही लगाई गई है जिससे दुकानदार मनमाने दामों में शराब की बिक्री कर रहे है शिकायतों के बाद भी अधिकारी अनजाने बने रहते है और ठेकेदार को खुली छूट प्रदान किये हुए है ।
जब इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उनका जवाब है कि आप से जानकारी मिल रही है जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।
वही अधिकारियों के हवाले से ऐसा लगता है कि कभी दुकानों की मौके पर जांच ही नही की गई केवल खाना पूर्ति कर अपने कर्तव्यों का दिखावा किया जा रहा है वैसे तो सभी जानते हैं आबकारी विभाग के संरक्षण मैं जिले में बिकती है अवैध शराब...
मांशा राम उइके प्रभारी अधिकारी आबकारी विभाग
No comments:
Post a Comment