रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत परतला में नल जल योजना निर्माण कार्य जारी है वर्ष 2018 - 19 से शिल्पकला बिल्डकॉन एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य में विलंब किया जा रहा था निर्माण की विलंब को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच ने कमाई का जरिया बनाते हुए। बिधुत विभाग से बिना मीटर कनेक्शन लिए करते हुए मीटर लगा किया गया। नल जल कनेक्शन में जुगाड़ कराते हुए चालू कर लिए गया जिसका संचालन बारी बारी से शंकर लाल बितारिया , धनसिंह और आशीष बघेल के माध्यम से किया जा रहा था। इन्हीं के माध्यम से पंचायत के राशि देकर प्रत्येक ग्राम घरों से 150 सो रुपए की राशि वसूली की जाती किया जाता था। परंतु उसका खुलासा जब हुआ
मौके पर गई उड़नदस्ता की टीम कार्यालय कार्यपालन अभियंता "परिवर्तन "प्रभारी ने मौके पर किया जिसमें मोके पर नल जल कनेसक्शन चालू पाया गया।
टीम ने ग्राम पंचायत सरपंच पम्मी बाई बिलथरिया के नाम 45000 के नोटिस काट दिया।
चार सालों में पूरी नहीं हो पाई नल जल योजना
सरकार की मंशा कि घर-घर पानी पहुंचाने की योजनाओं पर उन्हीं के विभागों के ठेकेदार पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। वर्तमान नारायणगंज के अंतर्गत इन दिनों शिल्पकला बिल्डकॉन गुजरात के ठेकादार के दारा कुछ पंचायतों में कार्य किया जा रहा है। जो वर्तमान में सभी कार्य पूर्ण हैं। इस संबंध में जब पीएचई विभाग से संपर्क साधने पर पता चला कि ठेकेदार विगत लंबे समय से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कार अभी आप उठ है हम उसके खिलाफ नोटिस जारी कर चुके हैं जिससे उनका पेमेंट भी अभी शेष है।
ग्रामीणों को झूठ बोलकर कर पंचायती अमला करता था वसूली
पंचायती राज व्यवस्था 1996 के अंतर्गत जिस विभाग को आम लोगों की समस्याओं के लिए प्रदेश सरकार ने पंचायत में बेठाला और प्रत्येक माह रोजगार सहायक सरपंच और सचिव को वेतन देती है। और वह लोग जनता की सेवा के लिए वचनबद्ध है वही लोग जनता को झूठ बोलकर पैसे वसूलने लगे तो आम आम जनता का क्या होगा वैसे ही मामला पल ग्राम पंचायत परतला का आया है। जहां पर बिना कनेक्शन के नल जल योजना को संचालन करने के लिए ग्रामीणों से ही वसूली कर डाले जब इस विषय को लेकर संपर्क साधा गया तो मौजूदा सचिव संग्राम सिंह ने कहा कि यह बात संचालन व्यवस्था को लेकर किया गया था। जिसको लेकर हमने 2 कर्मचारी ₹3000 हजार रुपये पर रखे हुए थे। बसूली उपरांत इन कर्मचारियों का वेतन निकालकर बचे हुए पैसे को सरपंच के नाम से आए हुए बिल पर पटाना है। मैंने इस विषय को लेकर एसडीओ साहब से संपर्क भी किया था एसडीओ साहब ने मुझे कहा था कि अभी संचालन कर लो बाद में कनेक्शन ले लेना।
इस विषय को लेकर जब मौजूदा सरपंच से सपर्क किया गया सरपंच से तो संपर्क नहीं हुआ पर सरपंच पति ने जवाब देते हुए कहा हमें नहीं पता कि क्या सही क्या गलत हमें लगा हमने जो किया वही सही है जिसको जवाब लेना है हम उनको जवाब दे देंगे तो इससे यही तो स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत में और ग्राम पंचायत के लोगों ने जिन सरपंच को बैठाला है आज वही पंचायत उनके हाथों पर ना होकर सरपंच पति के हाथों है। जिससे ऐसे काम में संचालन होना संभव है।
जनपद सीओ को नहीं पता की ग्राम पंचायत परतला में नल जल कनेक्शन है अधूरा
इस संबंध में जब जनपद पंचायत नारायणगंज मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेज बहादुर सिंह से इस विषय को लेकर संपर्क साधा गया। तो उन्होंने इस संबंध में कहा कि मुझे नहीं पता है कि परतला पंचायत में नल जल योजना कनेक्शन हुआ है या नहीं अगर आप के माध्यम से मुझे पता चला है कि कनेक्शन हुआ है और बिना हैंडोवर के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक ने टेस्टिंग के नाम से वसूली किए हैं तो जांच के उपरांत उन पर कार्यवाही किया जाएगा। पर यह सवाल का जवाब एक सा है हर विषय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणगंज से संपर्क साधने पर सीधा ऐसा ही जवाब मिलता है पर विषय यह है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नारायणगंज मुख्यालय पर आए हुए 1 वर्ष से भी अधिक हो गए 1 वर्ष में अगर इन जगहों पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजिट नहीं कर पाए तो जाहिर सी बात है कि इन जगहों पंचायती म अमला का मनमानी करना लाजमी है।
इनका कहना है
विजिलेंस के द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किया गया है। जिनका सरपंच पर बिना कनेक्शन कर नल जल संचालन करने के खिलाफ 45000 हजार का नोटिस काटा गया है।
कधीलाल परते
परीक्षण सहायक टिकरिया
मुझे इस विषय को लेकर आज ही पता चला है मैं इसकी जांच करवाता हूं जांच के बाद ही कुछ कह पाऊंगा क्योंकि इसकी मुझे ज्यादा जानकारी।
तेज बहादुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज
हमने सनचालन को लेकर एसडीओ साहब से संपर्क किया था एसडीओ साहब ने कहा कि अभी संचालन कर लो बाद में कनेक्शन ले लेना हमने कर लिया।
संग्राम सिंह
सचिव परतला
No comments:
Post a Comment