Breaking

revanchal times new

पुलिस की शानदार पहल - मोतीनाला थाना में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर





रेवांचल टाइम्स: मंडला के मोतिनाला थाना प्रांगण में आज एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 लोगों ने अपना इलाज मुफ्त में करवाया और उन्हें दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई ।


थाना प्रभारी मोतीनाला अमृत तिग्गा ने बताया कि मोतीनाला थाना क्षेत्र में आने वाले कई ग्रामों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी उन्हें कई दिनों से मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने तय किया कि इस विषय में कुछ पहल करनी चाहिए । मंडला पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर उन्होंने विस्तृत रूप रेखा तैयार की और पुलिस कप्तान के निर्देशन में विधिवत रूप से स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की तैयारियां की और आज दिन शुक्रवार को थाना प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । 


मोतीनाला नगर निरीक्षक के द्वारा की गई यह पहल वाकई सराहनीय है और जनमानस के अंदर पुलिस की सहयोगात्मक भावनाएं उत्पन्न करने में काफी उपयोगी साबित होंगी । 


उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कवर्धा, रायपुर, जबलपुर, नागपुर से लेकर मुंबई तक के जाने - माने डॉक्टर्स ने अपनी सेवाएं दी । डॉक्टर्स की टीम में छत्तीसगढ़ के कवर्धा से डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, डॉ. विनय बिसेन, मंडला से डॉ. अनन्या दीक्षित, रायपुर से डॉ. प्रशांत नायक, नागपुर से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहिणी राउत , मुंबई से डॉ.अनिल धुडे, रायपुर से डॉ. ज्योति नायक, मुंबई से डॉ. यशश्री निभोरकर, 

कवर्धा से डॉ. किशोर साहू आदि उपस्थित रहे । 


स्वास्थ्य शिविर में एस. एम. सी. अस्पताल रायपुर, साई संजीवनी अस्पताल कवर्धा एवं देव जी नेत्रालय जबलपुर के डॉक्टर्स और स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा । 


निःशुल्क जांच की भी रही व्यवस्था


शिविर में ईसीजी. , दांत जांच , महिला रोग, बी.पी. , शुगर, शिशु जांच, नेत्र जांच आदि की मशीनों द्वारा जांच की व्यवस्था थाना प्रांगण में ही की गई थी साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन के लिए जबलपुर टीम द्वारा विशेष बस सुविधा लाने एवं छोड़ने के लिए, साथ ही भोजन व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था और 30 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु बस द्वारा जबलपुर रवाना किया गया । 


कार्यक्रम के संयोजक अभिजीत तिवारी, मार्गदर्शक के रूप में मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल राजपूत , और आयोजक मंडल में एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह ध्रुव और मोतिनाला नगर निरीक्षक अमृत तिग्गा शामिल रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new