BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक्सरसाइज से पहले और बाद में कब और क्या खाएं? जानिए वर्कआउट डाइट से जुड़ी पूरी जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 26, 2022

एक्सरसाइज से पहले और बाद में कब और क्या खाएं? जानिए वर्कआउट डाइट से जुड़ी पूरी जानकारी



रेवांचल टाइम्स: एक्सरसाइज के पहले और बाद सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि, क्या खाएं और क्या नहीं। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में रहते है तो चलिए आपको बताएं कि एक्सरसाइज के पहले या बाद बेस्ट डाइट क्या है और कितनी देर पहले या बाद में खाना खाना चाहिए।

एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में खाने को लेकर बहुत सचेत रहने की जरूरत होती है। क्योंकि खाली पेट एक्सरसाइज करने या एक्सरसाइज के बाद कुछ भी न खाने से मसल्स को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। वहीं एनर्जी लेवल डाउन होता है। यही नहीं, अगर एक्सरसाइज के पहले या बाद में तुरंत ज्यादा कुछ खा लिया जाए तो वह उल्टी, गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज के पहले या बाद में सही खानपान न हो तो शरीर जमा ग्लाइकोजन को एनर्जी के लिए यूज करता है। अगर सही डाइट न ली जाए तो मसल्स से शरीर अपनी जरूर पूरी करने लगता है। इससे मसल्स गलने लगती हैं, क्योंकि एनर्जी के लिए स्टोर ग्लाइकोजन ही खर्च होता है। इससे मसल्स में तनाव शुरू हो जाता है और शरीर एक्सरसाइज के बाद खुद को रिकवर नहीं कर पाता। ऐसे में जरूरी है कि पोस्ट एक्सरसाइज डाइट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एक्सरसाइज के कितनी देर पहले या बाद खाना चाहिए एक्सरसाइज के करीब आधा घंटे से 45 मिनट पहले या बाद में खाना सही रहता है। एक्सरसाइज के न तो पहले और न ही बाद एक साथ खाना या पानी पीना चाहिए। पानी भी एक-एक घूंट धीरे-धीरे ही पीना चाहिए। एकाएक पानी नुकसानदायक साबित होगा।

प्री-वर्कआउट क्या खाएं? प्रीवर्कआउट में आपको लो फैट, मीडियम कार्ब्स, प्रोटीन, लो फाइबर, फ्लूइड जैसी चीजो को लेना चाहिए। मसल्स को जल्दी एनर्जी दिलाने के लिए एक ब्रेड की स्लाइस, आफ कटोरी पास्ता, चावल, या एक अंडा या एक केला ले सकते हैं। एक्सरसाइज करने से दो घंटे पहले आप पानी पी सकते हैं, लेकिन उसके बाद केवल दो कप पानी जरूरत पर पीएं वह भी सिप कर के।

No comments:

Post a Comment