BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी मेडिकल कॉलेज निर्माण प्रक्रिया ने तेजगति पकड़ी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 9, 2022

सिवनी मेडिकल कॉलेज निर्माण प्रक्रिया ने तेजगति पकड़ी...






रेवांचल टाईम्स–सिवनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत हुए निर्माणाधीन सिवनी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया ।जहाँ निर्माण कार्य तीव्रगति से प्रारंभ है।कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश पटेल ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज का संपूर्ण निर्माण कार्य दो वर्षों में पूर्ण कर लिया जाएगा उक्त कार्य के अतंर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में चार हजार स्क्वरफिट में आठ मंजिला इमारत  का इंटर हॉस्टल ,उन्नीस हजार स्क्वरफिट में नौ मंजिला यू. जी. हॉस्टल ,सत्तर हजार स्क्वरफिट में चार मंजिला मेडिकल कॉलेज भवन एवं चार हजार छः सौ स्क्वरफिट आठ मंजिला डॉक्टर्स रेसिडेंस भवन निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । इस दौरान सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग,श्याम मिलन पांडे,नरेश गिरी एवं अखिलेश पांडे भी उपस्थित रहे ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment